झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी का कहाँ है कि पिछले साल नवंबर में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को हनी ट्रैप में फँसाने की कोशिश की गई थी। बता दें कि चुनाव के समय असम के मुख्यमंत्री झारखंड के लिए भाजपा के सह-प्रभारी थे और पार्टी के अभियान और रणनीति में सक्रिय रूप से शामिल थे।
झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि ”झारखंड में विधानसभा चुनाव के वक्त झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री श्री @Himantabiswa जी को षडयंत्र कर फँसाने का प्रयास करने लिये किसको दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी (असम ) भेजा था? इसका खुलासा भी प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, क्या ये सब नीच काम आपकी जानकारी में हो रहा था या आपकी बिना जानकारी में? आपको इसका खुलासा करना चाहिये।हेमंत जी, क्या आपको नहीं लगता कि जो अफ़सर पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित ऊँचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे मे ऐसी घटिया हरकत और षड्यंत्र करने का दुस्साहस कर सकता है वो बुरा वक्त आने पर अपने फायदे के लिये आपके साथ भी ऐसा घटिया और गंदा काम नहीं कर सकता ?वैसे आपको बता दूँ कि एक समय इन्हीं लोगों ने आपके कार्यकलापों का कच्चा चिट्ठा लिखकर दस्तावेज़ों के साथ सौ से भी ज्यादा नामी-बेनामी शिकायती चिट्ठियॉं दांये-बॉयें हाथ से दस्तख़त कर-करवा कर आपके खिलाफ जगह-जगह भेजने-भिजवाने का “काम” सँभाल रखा था।




