गंगाराम अस्पताल में राहुल गाँधी, खडगे, राष्ट्रपति मुर्मू शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
hemant soren

दिल्ली/ रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगाराम अस्पताल में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा,”आज का दिन बहुत दुखद है। आदिवासियों के नेता, दिशोम गुरु, अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष किया। ऐसे महान व्यक्ति के निधन पर जो दुख मुझे हो रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। वे हमेशा हमारी यादों में रहेंगे…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here