रांची: रक्षा मंत्रालय के CSR से पहाड़ी मंदिर परिसर में Solar Street Light के अधिष्ठापन का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द ही पहाड़ी मंदिर परिसर सोलर स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा। सांसद संजय सेठ ने कहा पहाड़ी बाबा के आशीर्वाद से सोलर लाइट अधिष्ठापन के बाद देर शाम यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी।




