देवघर : गुरूवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 19,59,565 रुपए, नेपाली नगद 6875, चांदी का वजन-750 ग्राम, सोना वजन 23 ग्राम के अलावा वर्ष 1919 का 01 चांदी का सिक्का दान स्वरूप प्राप्त हुआ।




