साहिबगंज: मौत के बाद भी नहीं मिला एंबुलेंस,शव को परिजन खाट पर रखकर 10 किलोमीटर तक पैदल चले।झारखंड के साहिबगंज में बीमार किशोरी को इलाज के लिए परिजन खाट पर लेकर पैदल सदर अस्पताल पहुंचे।परिजनों का आरोप था कि मौत के बाद भी शव ले जाने को अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस परिजन शव को खाट से 10 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रतिपक्ष babulal मरांडी ने एक्स पर हेमन्त सरकार को घेरा”साहिबगंज की हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। बीमार किशोरी को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा और मौत के बाद भी शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। परिजन शव को खाट पर रखकर 10 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए।स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अपने करीबी को सौंप दी है और सरकारी अस्पताल के कामकाज में उनका अबोध बेटा भी हस्तक्षेप कर रहा है। ऐसे निकम्मे मंत्री न सिर्फ सरकार पर, बल्कि जनता पर भी बोझ बन चुके हैं।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवाओं की तत्काल समीक्षा करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।”




