रांची : जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने आज झारखंड हाइकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज 23 जुलाई को राजभवन में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को पद की शपथ दिलायी. सीएम सोरेन ने दी बधाई”झारखण्ड की वीर भूमि में माननीय झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के लिए जस्टिस तरलोक सिंह चौहान जी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”




