झारखण्ड : सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, एक ऐसी योजना है, जो ग्रामीणों को टिकाऊ परिसंपत्ति एवं आजीविका उपलब्ध कराने के साथ हरित विकास की अवधारणा को भी साकार कर रही है |उक्त योजना अंतर्गत अब तक लगभग 2.17 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 50,000 एकड़ भूमि पर और 01 करोड़ फलदार, इमारती तथा अन्य पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है |वर्तमान में झारखंड की जनसंख्या लगभग 4 करोड़ है | इस योजना के माध्यम से “प्रति व्यक्ति एक पेड़” की परिकल्पना को यथार्थ रूप देने का प्रयास किया जा रहा है |


