देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 12वें दिन प्रातः 04:22 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुविधा अनुरूप रूटलाईन में उमस से राहत दिलाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा ठंडे फुहारों के छिड़काव की व्यवस्था की गयी है, ताकि रूटलाईन में जलार्पण हेतु कतारबद्ध श्रद्धालुओं को लगातार उमस भरी गर्मी में ठंडक महशूस होती रहे।




