फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के साथ, पनमुनि ने की सम्मानजनक आजीविका की शुरुआत…

0
Phool Jhano Ashirwad Abhiyan

दुमका के जरमुंडी प्रखंड स्थित मोहनपुर गाँव की पनमुनी मरांडी जिहर झरना सखी मंडल की सदस्य हैं। कभी वह हड़िया-दारू बेचकर परिवार चलाती थीं। साल 2021 में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जुड़ने के बाद उनकी ज़िंदगी ने नई दिशा ली। ₹25,000 के ब्याजमुक्त ऋण से, उन्होंने बकरी पालन और सब्जी की खेती शुरू की। यह बदलाव सिर्फ काम का नहीं, नई पहचान का भी था।आज उनकी वार्षिक आय लगभग एक लाख रुपए तक हो रही है। उन्हें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना का लाभ भी मिल रहा है, जिससे वह अपने व्यवसाय को और मज़बूत कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here