6 बच्चों के अपहरण,तमिलनाडु सीएम से मंत्री इरफ़ान अंसारी ने लगाई मदद की गुहार

0
irfan ansari

झारखण्ड: आज एक्स पर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने 6 बच्चों के अपहरण की सूचना देते हुए लिखा “मेरे विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा (नारायणपुर प्रखंड) के 6 बच्चों का तमिलनाडु में अपहरण हुआ है।अपहर्ता लगातार फिरौती की मांग कर रहे हैं। डरे-सहमे परिजनों ने ₹30,000 ट्रांसफर भी कर दिए हैं।संपर्क नंबर, लोकेशन व ट्रांजैक्शन डिटेल्स साझा की जा चुकी हैं।
इन मासूम बच्चों की जान को गंभीर खतरा है।” तमिलनाडू के सीएम mk stalin साथ ही सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने निवेदन किया है कि “कृपया इस मामले का तत्काल संज्ञान लें और सभी बच्चों को सकुशल रिहा कराएं।”किडनैप किए गए बच्चों की पहचान इरफान अंसारी, जहीर अंसारी, अरबाज अंसारी, किसमत अंसारी, इरशाद अंसारी और अलफत अंसारी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here