मंत्री चमरा लिंडा ने राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण पर दिए नर्देश

0
Chamra Linda

रांची: आज रांची के मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना सहित सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।मंत्री चमरा लिंडा ने सभी ज़िलों को निर्देशित किया कि पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर लाभ मिलना सुनिश्चित हो और योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न हो। विभाग के सचिव श्री कृपा नंद झा एवं आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने भी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी।मंत्री ने कहा हर वंचित छात्र तक योजनाओं का लाभ पहुँचना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here