गुमला: रविवार शाम विनोद जाजोदिया अपने घर के सामने स्थित एक किराने की दुकान से ब्रेड खरीदकर लौट रहे थे. रांची-गुमला मार्ग पर सड़क पार कर वे अपने घर की ओर जा ही रहे थे, तभी पीछे से आए एक अपराधी ने उन पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गया।यह घटना गुमला के सिसई रोड पर हुई, जहां विनोद जाजोदिया का प्रसिद्ध ‘जाजोदिया स्टोर’ है.विनोद जाजोदिया की ह’त्या का एक वायरल सीसीटीवी फुटेज में तीन अपराधी दिख रहे हैं. एक अपराधी धारदार हथियार ‘भुजाली’ से ह’मला कर रहा है, जबकि दो अन्य रेकी कर रहे हैं.हालांकि, द न्यूज मिर्ची इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
भाजपा नेता प्रतिपाक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा ”गुमला में व्यवसायी की भुजाली से काटकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना झामुमो-कांग्रेस-राजद के जंगलराज का परिणाम है।कल मुहर्रम के दिन सरकार ने चाक चौबंद रखने के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन गुमला के मुख्य सड़क पर हुई व्यवसायी की हत्या से आम जनता दहशत में है।झारखंड में व्यवसायियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है। यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जनता का इस सरकार से भरोसा उठ जाएगा।@jharkhandpolice अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।”




