मूसलधार बारिश को लेकर अलर्ट मोड पर झारखण्ड, स्वास्थ मंत्री ने 24 घंटे मुस्तैद रहने का जारी किया सख़्त निर्देश

0
irfan ansari

झारखंड : स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. साथ ही, स्वास्थ मंत्री लगातार पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने पूरे झारखंड को अलर्ट मोड पर रखते हुए सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, और संबंधित विभागों को 24 घंटे मुस्तैद रहने का सख़्त निर्देश जारी किया है। स्वास्थ मंत्री ने कहा हमारा कर्तव्य है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत समय पर पहुंचे। यह सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं, मानवीय ज़िम्मेदारी भी है। हर जिले से नुकसान का त्वरित आकलन हो और रिपोर्ट विभाग को तुरंत भेजी जाए, ताकि मुआवज़ा शीघ्र मिल सके। मैं खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। यह मेरी जवाबदेही है और मैं 24×7 अलर्ट मोड में हूं। विभाग का हर अधिकारी, हर कर्मचारी, ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार की तैयारी – जनता को दिया भरोसा:

प्रभावित ज़िलों में राहत राशि का वितरण तेज़ी से जारी
स्कूल बंद करने की अनुशंसा रेड अलर्ट ज़िलों में
प्रशासन को पूर्ण सतर्कता में रहने का निर्देश
मीडिया, जनप्रतिनिधियों और पंचायत स्तर पर एडवाइजरी का व्यापक प्रचार
जलभराव, विद्युत दुर्घटना, स्वास्थ्य संकट से निपटने को विशेष दिशा-निर्देश

आपदा की इस घड़ी में संयम, सतर्कता और सरकार पर भरोसा रखें। हम हर हाल में आपके साथ हैं। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सक्रिय रहेगा।झारखंड सरकार – हर परिस्थिति में जनता के साथ “हर जीवन की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here