रांची : डीसी,जिला प्रशासन की टीम ने जल जमाव से प्रभावित इलाकों का किया दौरा,जारी किया निर्देश ”चौबीसों घंटे नजर रखी जाए”

0
Ranchi DC

रांची : जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने देर रात रांची शहर के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आयुक्त, रांची नगर निगम श्री सुशांत गौरव एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।पंचशील नगर, बांधगाड़ी एवं सेवासदन के आसपास प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति, नालों की सफाई, पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। पंचशील नगर और बांधगाड़ी में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद राजस्व नक्शा के अनुसार मापी कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा भी निगम के नाले एवं रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर मापी कर कार्रवाई की जाएगी।सेवा सदन के पास वर्षा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनते हुए उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर समस्या के समाधान की बात कही गई।पंचशील नगर और बांधगाड़ी में स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को जानते हुए प्रशासनिक टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गये। विशेष रूप से जहां सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनती है वहां सर्तकता बरतने के निर्देश दिये, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान प्रभावित क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाए और जलजमाव की स्थिति में अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचायी जाये।रांचीवासियों से अपील की है कि वो नदी, नाले और रोड का अतिक्रमण न करें ताकि जल जमाव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा आकस्मिक स्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here