10 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान का समापन

0
anti-drug awareness campaign

रांची: राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान का समापन समारोह आयोजित।राज्यभर में 10 जून से 26 जून, 2025 तक चलाए गए निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का समापन समारोह आज रांची स्थित शौर्य भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता से संबंधित वेबसाइट http://resist।jharkhand।gov।in/ का शुभारंभ एवं विषयवस्तु आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। अपने संबोधन में, उन्होंने अभियान के सफल संचालन पर बधाई दी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में, नशा मुक्त समाज की ओर सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “ हमें एकजुट होकर नशा मुक्त समाज का संकल्प लेना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी नशे के दुष्प्रभाव से बचे रहें। साथ ही, उन्होंने कहा यह अंत नहीं बल्कि सभ्य एवं स्वस्थ समाज की तरफ एक कदम है।”अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संस्थाओं एवं अधिकारियों को माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया एवं नशा उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान, नशा उन्मूलन पर आधारित जागरूकता कार्यक्रमों की ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही, अभियान की अवधि के दौरान आयोजित गतिविधियों का संकलित ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुतिकरण भी प्रदर्शित किया गया।इस अभियान में जेएसएलपीएस से जुडी समूह की महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया है।इस अवसर पर, श्री अनन्य मित्तल, सीईओ, जेएसएलपीएस, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी , जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं कर्मी, समूह की महिलाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here