रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से बधाईयां मिलीं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता को बधाई देते हुए उनके ‘‘दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन’’ की कामना की।झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भी एक्स पर राहुल गांधी को बधाई दी’लोकसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार।मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”




