विमानों को बर्ड हिट से बचाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद, नगर निगम को लिखा गया पत्र

0
Birsa Munda Airport

रांची: हाल ही में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे इंडिगो के पटना-रांची विमान से एक पक्षी टकरा गया था. हालांकि, 165 यात्रियों की जान पायलट की सूझबूझ से लैंडिंग के बाद बच गयी थी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास मांस-मछली बिक्री के कारण पक्षियों के मंडराने से खतरा बढ़ जाता है.अब बर्ड हिट को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन इसपर गंभीर है.इसके लिए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है.पत्र में कहा गया है कि मांस-मछली के अवशेष व नाले में भोजन की तलाश में पक्षी मंडराते रहते हैं. इससे बर्ड हिट की आशंका हमेशा बनी रहती है.एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में खुले में चलने वाली मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने का आग्रह किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here