हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, TSPC एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार

0
Hazaribagh police

हजारीबाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.SIT ने लगातार 12 दिनों तक छापामारी कर TSPC एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी को गिरफ्तार किया है, भारी मात्रा में हथियार बरामद किए.गिरफ्तार उग्रवादियों में पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला गांव निवासी अवधेश कुमार उर्फ प्रशांत (पिता स्व यद्दु सिंह), चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सोरूनावाडीह गांव के आदित्य गंझू (पिता ध्यानि गंझू), देवन गंझू (पिता गुली गंझू), हेरून गांव के धरम गंझू (पिता बासदेव गंझू) एवं हजारीबाग केरेडारी थाना क्षेत्र के मसुरिया गांव निवासी रूपलाल गंझू (पिता स्व किसुन गंझू) शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here