रांची: कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (सिरमटोली) पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर उसकी बाइक बरामद कर ली गई है। हालांकि युवक अभी भी फरार है।युवक की खोज जारी है।रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर पर एक युवक द्वारा बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन मंत्री से लेकर रांची पुलिस ने मामले तो गंभीरता से लिया है।फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले बाइक को खिजुरटोला,बूटी सदर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बाइक जब्त कर सदर थाना में रख दिया गया है। बाईक चलाने वाले का नाम हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ पिता हजरत सा.खिजुरटोली,थाना- सदर, जिला-राँची है।बाइक को दूसरे के घर में छिपाकर रखा हुआ था।




