हजारीबाग: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरे से हजारीबाग में चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से नज़र रखी जा रही है l जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा उपायुक्त हजारीबाग की उपस्थिति में संयुक्त बल के साथ बड़कागांव थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया l




