हजारीबाग: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) आर्ट्स संकाय का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया. परीक्षा में कुल 2,17,273 परीक्षार्थी सफल हुए हैंl इस साल छात्रों का पास प्रतिशत 95.62 % रहा। झारखंड में इंटर आर्ट्स की परीक्षा में स्टेट टॉपर राजमहल के देव तिवारी, जो प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र हैँ, ने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं और राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है। हजारीबाग की श्रेया आनंद ने 464 अंक के साथ पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है।हजारीबाग के पदमा गांव की निवासी श्रेया आनंद के पिता नवल किशोर आनंद पारा शिक्षक से सेवानिवृत्त हैं।




