हजारीबाग: साइबर अपराधियों के द्वारा Hazaribagh DC नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल आईडी बनाकर जिले वासियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। साथ ही लोगों को असामान्य संदेश भी प्राप्त हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है।अगर किसी को इस फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या किसी भी प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो तुरंत उसे रिपोर्ट कर ब्लॉक करें। साथ ही किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग या अन्य मांगों को नजरअंदाज करने को कहा गया है क्योंकि यह साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है।




