देवघर: जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी ने विभिन्न कार्यों के साथ विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और रुटलाइन की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।साथ ही बाबा मंदिर, एम्स, एयरपोर्ट व सुरक्षा के दृष्टिकोण से राष्ट्रपति के आने जाने वाले रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक, रुटलाइन सहित सभी पहलुओं की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।




