रांची : गुरूवार को विधायक सी पी सिंह के साथ सांसद संजय सेठ ने रांची, रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर का बुलेट से अवलोकन किया। कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। रातू रोड में राजमार्ग मंत्री नितिन गडकारी एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन जून के अंतिम सप्ताह में करेंगे।स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर कहा ”संजय सेठ जी और सी.पी. सिंह जी, मज़ा आ रहा है ना… विकास की सवारी करके?18 साल सोए रहे… अब कैमरा लेकर फ्लाईओवर पर रेस लगाने निकले हैं!जिस विकास को रोका, अब उसी पर स्टंट कर रहे हैं!झारखंड वाकई बदल रहा है। जो बदलाव आप 18 साल में नहीं कर पाए, उसका साक्षी आज पूरा रांची बन रहा है।धन्यवाद तो बनता है जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का, जिनके अथक प्रयासों से आज रांची के चारों ओर आधुनिक फ्लाईओवर खड़े हैं। ये वही फ्लाईओवर हैं, जिनका सपना झारखंड ने बरसों से देखा… लेकिन भाजपा के नेताओं ने सिर्फ ठगने और टालने का काम किया।जब हमनें विकास की ईंट रखी, आपने हमारा पुतला जलाया। जब हमने जनता के लिए काम किया, आपने अफवाहें उड़ाईं। और आज जब वही फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया, तो आप दोनों बाइक स्टार्ट कर रेस लगाने निकल पड़े, जैसे कोई व्यक्तिगत उपलब्धि हो!वाह! मेहनत हमारी… Showoff आपका!ये जनता है, सब देख रही है — कि जिनके शासन में एक फ्लाईओवर तक नहीं बन सका, आज वही फ्लाईओवर पर कैमरे लेकर “इंस्पेक्शन” करने निकले हैं।आपको फ्लाईओवर की ऊँचाई से नीचे झांककर देखना चाहिए — वहां खड़ा है स्वास्थ्य विभाग…हम मुस्तैद हैं! क्योंकि हमें मालूम है — आपकी तेज़ बाइक पर हेलमेट ज़रा ढीली हो सकती है।लेकिन घबराइए मत… नीचे डॉ. इरफान अंसारी खड़े हैं, सुरक्षा देने को तैयार, हर उस झूठ और दिखावे से जो जनता को गुमराह करने आए।जनता अब सब समझती है-विकास पर दावा वो कर रहे हैं, जिन्होंने 18 साल तक विकास का गला घोंटा।”




