हजारीबाग:खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगभग 4000 kg नकली पनीर बरामद

0
Hazaribagh

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक गुप्त फोन कॉल की सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें लगभग 4000 किलो नकली पनीर बरामद किया गया.इस जांच को हजारीबाग के कोर्रा थाना, खाद्य सुरक्षा विभाग और अनुमंडल पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दिया गया है. मौके पर मौजूद जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मध्य रात्रि से ही हजारीबाग के टोल प्लाजा के पास बसों की जांच के दौरान दो बसों से लगभग 4000 किलो नकली पनीर बरामद किया गया. यह पनीर 80 कैरेट और 10 टिन बॉक्स में लाया गया था. सभी का मौके पर ही लाइव टेस्ट करने के बाद इसे जब्त क्र लिया गया.एसडीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया कि नकली पनीर सेहत के लिए बेहद खराब होता है। कोई व्यक्ति लगातार इसका सेवन करेगा तो उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here