ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर कांग्रेस भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप, निशिकांत दुबे ने कहा ”1991 का समझौता…क्या ये देशद्रोह नहीं हैं?”

0
rahul gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश मंत्री जयशंकर द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की जानकारी पाक को देनें को लेकर लगातार भाजपा की केंद्र सरकार को निशाना बना रहे हैं. वहीं अब झारखण्ड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार कर दिया है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कहते हैं, “…हम 1947 से ही पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र मानते हैं, हम उनसे कश्मीर के मुद्दे पर 78 सालों से लड़ रहे हैं और हमारे हिस्से के कश्मीर पर पाकिस्तान ने कब्ज़ा कर रखा है. उसके बाद भी आप (कांग्रेस) पाकिस्तान को रियायतें देते रहे हैं. चाहे वो 1950 का नेहरू-लियाकत समझौता हो, सिंधु जल संधि हो, 1975 का शिमला समझौता हो. हम संसद में भी इस बारे में बात नहीं करते कि किसी देश की रक्षा प्रणाली कैसे काम करती है…लेकिन 1991 में जब आप चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में जब पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब इस (समझौते) को लागू किया गया और आपने लिखा कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी…क्या ये सारी बातें देशद्रोह नहीं हैं? कांग्रेस ने सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को धोखा दिया…भारत को देशद्रोह का मामला शुरू करना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करनी चाहिए जिन्होंने यह समझौता किया और कांग्रेस पार्टी…”

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने भी निशिकांत दुबे पर पलटवार किया, “ चलो इस बार अपनी जाहिलियत दिखाते वक्त BJP ने यह मान ही लिया कि विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को हमारी सेना के आक्रमण की अग्रिम जानकारी दी.जिस agreement का ब्यौरा डिग्री दूबे दे रहे हैं वो शांतिकाल के लिए था – युद्ध की स्थिति में मुखबिरी करने के लिए नहीं,और आख़िरी बात राजीव गांधी जी ने चंद्रशेखर जी की सरकार से 6 मार्च 1991 को ही समर्थन वापस ले लिया था,यह अग्रीमेंट 6 अप्रैल 1991 का है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here