देवघर: आज बाबा नगरी देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “भाजपा भगाओ-संविधान बचाओ रैली” में शामिल होकर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की बुनियाद और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए उठ रही जनचेतना का हिस्सा बने। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और नमन किया।मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा ”संविधान, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है।भारत के लोकतंत्र को, भारतीय संविधान को बचाने के लिए हमें सतत् संघर्ष करना होगा। कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर आज तक महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा समावेशी, लोकतांत्रिक और संविधान के प्रति समर्पित रही है। हमारे कार्यकर्ताओं की जोश से भरी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारा संविधान आज भी जनता के दिल में बसता है। मोदी सरकार द्वारा भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला हमें संविधान के जरिये करना है।”इस रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी डॉ. प्रसाद श्रीवेला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, गोड्डा के पूर्व सांसद जनाब फुरकान अंसारी, कांग्रेस विधायक दल के नेता Pradeep Yadav, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू सहित अन्य गणमान्य नेतागण की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे जनसमूह में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।’




