सरायकेला खरसावाँ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू के निधन पर सरायकेला खरसावाँ के चांडिल स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्राव अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए।सीएम सोरेन ने कहा “कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना भाई, दोस्त और झारखण्ड आंदोलनकारी को खोया है। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है। इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास किया।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”




