प्रशिक्षु नर्सों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर किया जाएगा 25 हजार प्रतिमाह

0
irfan ansari

कोरोना महामारी के संकट काल में लोगों की जान बचाने के लिये अपनी जान जोखिम में डाल 10,000/- प्रतिमाह मानदेय पर कार्यरत प्रशिक्षु नर्सों ने जो अमूल्य सेवाएँ दी है उसके लिए हेमंत सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय को बढ़ाकर 25000/- प्रतिमाह करने की घोषणा की है.स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने आज एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा ”त्याग, सेवा, करुणा और दया की मूर्ति हमारी नर्स बहनों द्वारा कोरोना महामारी के संकट काल में लोगों की जान बचाने के लिये अपनी जान जोखिम में डाल जो अमूल्य सेवाएँ दी है। उनकी सेवाओं, त्याग व समर्पण के इस जज़्बे को हम सलाम करते हैं।RIMS शासी परिषद की बैठक में हमने यह निर्णय लिया है कि कोविड संक्रमण अवधि से 10,000/- प्रतिमाह मानदेय पर कार्यरत प्रशिक्षु नर्सों के मानदेय को 25000/- प्रतिमाह की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here