सीएम सोरेन: आइए हम सब मिलकर एक ऐसे राज्य एवं देश का निर्माण करें-जहाँ समानता हो, हर नागरिक को गौरवपूर्ण जीवन मिले

0
CM Soren

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने आज कहा ”आज जब मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहा हूँ, तो मेरे मन में अनेक भावनाएँ उमड़ रही हैं। यह कोई साधारण पद नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के सपनों, संघर्षों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व है।आदरणीय बाबा, हमारे संरक्षक आदरणीय शिबू सोरेन जी ने जिन विचारधाराओं छांव तले झामुमो की नींव रखी थी, आज उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं विनम्रतापूर्वक इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूँ और प्रण लेता हूँ कि झारखंड के हर गाँव, हर गरीब, हर वंचित और हर युवा की आवाज बनूँगा।हमारी पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा है, लेकिन हमारा संकल्प अडिग है। आज फिर से हमें एकजुट होकर झारखंड की अस्मिता, विकास और न्याय के लिए संघर्ष करना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और झारखंडवासियों से वादा करता हूँ — आपका विश्वास कभी टूटने नहीं दूँगा।पुनः मैं झामुमो के सर्वोच्च सोच को दोहराता हूँ की आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज, राज्य एवं देश का निर्माण करें — जहाँ समानता हो, न्याय हो, और हर नागरिक को गौरवपूर्ण जीवन मिले।जय जोहार!जय झारखंड। जय हिन्द”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here