लातेहार: उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के दो (02) शीर्ष नक्सली ने आज झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।इनमें छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के रहने वाले नक्सली अमरजीत बृजिया और मिथलेश कोरबा शामिल हैं।झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दोनों नक्सलियों के खिलाफ नक्सली हिं’सा के मामले दर्ज थे. दोनों नक्सली कमांडर छोटू खरवार के दस्ते के प्रमुख सदस्य थे.




