झामुमो: हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में शोषितों, वंचितों और पीड़ितों को हक़-अधिकार दिलाता रहेगा झामुमो

0
Hemant Soren

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 13वें महाधिवेशन में शिबू सोरेन को JMM का ‘संस्थापक संरक्षक’ चुना गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन JMM के नए अध्यक्ष चुने गए।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने एक्स पर कहा ”झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय अध्यक्ष श्री Hemant Soren जी के कुशल नेतृत्व में झामुमो – शोषितों, वंचितों और पीड़ितों को हक़-अधिकार दिलाता रहेगा।वीर शिबू सोरेन जिंदाबाद!हेमन्त सोरेन जिंदाबाद!जय झारखण्ड!” सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी के लाखों साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा करने का काम करूंगा। आप सभी का यही साथ ही मेरी ताकत है।आदरणीय बाबा के मार्गदर्शन में वीर पुरुखों के सपनों को साकार करने के लिए मैं दोगुनी ताकत के साथ राज्यवासियों की सेवा के लिए आगे बढूंगा। आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, आभार।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!जय झारखण्ड!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here