रांची :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने हालिया विधान परिषद (MLC) चुनावों में कांग्रेस की करारी हार और उसके ‘वोट चोरी’ (Vote Theft) के आरोपों पर तीखा तंज कसा है।चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक) में हुए विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है यानी वह शून्य (ZERO) पर सिमट गई है। चूंकि ये चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराए गए थे, इसलिए नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। विपक्ष का कहना है कि जो कांग्रेस हमेशा ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाती है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है, वह मतपत्रों से हुए चुनाव में भी खाता खोलने में पूरी तरह नाकाम रही है।झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,”विभिन्न राज्यों में बैलेट पेपर से हुए MLC चुनावों में ZERO सीटें लाने पर कांग्रेस को बधाई। अब वो लोग इसका दोष बैलेट पेपर को देंगे, या जनता को…?”




