भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, रांची में शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर सोए छात्रों के साथ रात के 1-2 बजे जो पुलिस प्रशासन, SP और DC ने किया, वह अत्यंत निंदनीय है। आंदोलन को दबाने के लिए रात के अंधेरे में बिजली काट देना, छात्रों को धमकाना और प्रताड़ित करना इस सरकार के निरंकुश और तानाशाह रवैये को उजागर करता है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा, सरकार ने छात्रों से वार्ता के लिए जब 4 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल को अधिकृत किया है, तो फिर कल रात रांची के DC और SSP किसकी अनुमति से आंदोलन स्थल पर पहुंचे और छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया?सरकार बातचीत का दिखावा और दमन की कार्रवाई, दोनों एक साथ नहीं चला सकती। झामुमो-कांग्रेस सरकार छात्रों की आवाज दबाने में कभी सफल नहीं होगी। छात्रों की सभी जायज़ मांगें माननी होंगी और JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली की CBI जांच का आदेश देना ही होगा।




