विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

0
hemant soren

रांची:9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आदिवासी समाज की जीवंत परंपरा, मांदर की थाप और पारंपरिक नृत्य की लय में आज पूरा झारखंड झूम उठा है।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव की भव्य जतरा शोभा यात्रा में शामिल होकर सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, आज पूरे देश और दुनिया में अलग-अलग तरीके से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। विगत वर्षों से आयोजित हो रहे झारखंड आदिवासी महोत्सव में हमने देश-दुनिया और राज्य के विभिन्न आदिवासी समुदायों के जीवन, संस्कृति और परंपराओं की झलक एक साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। सीएम ने कहा, यहां हजारों की संख्या में आदिवासी समाज अपने जीवन, कला, संस्कृति और आजीविका की झलक प्रस्तुत कर रहा है। कहीं हमारी पारंपरिक जीवन-पद्धति दिख रही है, तो कहीं बेहतर और मजबूत भविष्य की तलाश में आगे बढ़ता हुआ समाज। सीएम ने कहा,आज का यह महोत्सव यादगार बने, प्रेरणादायक बने और हम इस गर्व के साथ आगे बढ़ें कि हम ऐसे वीर सपूतों के वंशज हैं, जिन्होंने अपने हक-अधिकार और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया।यही जल, जंगल और जमीन हमारे जीवन की शुरुआत भी है और अंत भी।हमें गर्व है कि हम आदिवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here