जुलाई महीने की सम्मान राशि रांची के महिलाओं के खाते में पहुची

0
ranchi dc

रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 03 लाख 97 हज़ार 213 लाभुकों के बैंक खातों में माह जुलाई 2026 की सम्मान राशि (₹2,500 प्रत्येक लाभुक) का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल ₹99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 की राशि हस्तांतरित की गई है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार भुगतान की स्थिति निम्नानुसार है :-

  1. अनगड़ा – 16,853
  2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,456
  3. बेड़ो – 20,680
  4. बुंडू – 8,620
  5. बुंडू नगर पंचायत – 3,569
  6. बुढ़मू – 17,933
  7. चान्हो – 19,427
  8. हेहल शहरी क्षेत्र – 16,420
  9. कांके – 31,709
  10. कांके शहरी क्षेत्र – 1,293
  11. खलारी – 9,674
  12. लापुंग – 11,949
  13. मांडर – 23086
  14. नगड़ी – 18470
  15. नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,274
  16. नामकुम – 18,138
  17. नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,650
  18. ओरमांझी – 17,937
  19. राहे – 9,566
  20. रातू – 20,499
  21. सिल्ली – 21,410
  22. सोनाहातू – 13,127
  23. तमाड़ – 18,893
  24. टाउन अर्बन – 26,267
  25. इटकी – 10167
  26. बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10146

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here