प्रणव झा,बैजनाथ राम और परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन

0
nominations

रांची: आज झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा एवं झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड राज्यसभा चुनाव हेतु नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एआईसीसी सचिव अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित इंडिया गठबंधन के विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

आज भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भी नामांकन दाखिल किया है। मौके पर विधायक सी पी सिंह और नवीन जयसवाल मौजूद रहे।झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हमारे NDA गठबंधन के पास 24 विधायक हैं, जीतने के लिए 28 चाहिए। हम सबने तय किया कि जब हमारे पास संख्या नहीं है तो हम निर्दलीय का समर्थन करेंगे… हमारे पास अगर पूरी संख्या होती तो दल पूरे विचार-मंथन के बाद किसी को प्रत्याशी बनाता… चूंकि हमारे पास संख्या नहीं है इसलिए हमने परिमल नथ्वानी का समर्थन करने का तय किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here