संजय सेठ:फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा का होगा घर निर्माण ताकि ओलंपिक 2036 में बेहतर प्रदर्शन कर सकें

0
Sanjay Seth

रांची:सांसद संजय सेठ ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के लिए पक्का घर बनवाने की बात कही है.आज सुबह दिव्यानी के घर पहुँच कर उनके परिवारजनों से मुलाक़ात की और घर निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर स्थल का जायजा लिया. संजय सेठ ने कहा है कि उनके नए घर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. संजय सेठ ने कहा है कि यह एक घर निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के सपनों,संघर्षों और भविष्य को मजबूत करने की एक छोटी सी पहल है,ताकि दिव्यानी आने वाले नेशनल गेम्स 2030 एवं ओलंपिक 2036 में देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम गौरवान्वित कर सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here