ग्रेटर नोएडा: सन कोर्ट जेपी ग्रीन्स सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा के अयान गुप्ता ने 10 साल की उम्र में 76.67 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है. वह गौतम बुद्ध नगर में हाई स्कूल की परीक्षा देने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के छात्र हैं। उनके पिता मनोज गुप्ता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।यूपी बोर्ड का नियम कहता है कि हाई स्कूल की परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए। लेकिन अयान गुप्ता ने यह करिश्मा 10 साल की उम्र में कर दिखाया था। लेकिन अयान जिस स्कूल में पढ़ते हैं वहां के प्रिंसिपल ने बोर्ड से स्पेशल परमिशन लेकर अयान को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलायी।उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे 25 अप्रैल के दिन जारी हुए . जिसमें अयान ने यूपी बोर्ड दसवीं का एग्जाम 76.67 परसेंट अंकों के साथ पास किया है. अगर अलग-अलग विषयों की बात करें तो अयान ने हिंदी में 73, इंग्लिश में 74, मैथ्स में 82, साइंस में 83, सोशल साइंस में 78 और कंप्यूटर के पेपर में 70 अंक पाए हैं.अयान ने आठवीं कक्षा तक गृह शिक्षा ग्रहण की है, जिसमें उनकी मां सविता गुप्ता ने उन्हें शिक्षित किया। जहांगीराबाद के शिव कुमार जनता इंटर कॉलेज के छात्र अयान गोयल को उसकी मां सविता गुप्ता ने प्रारंभिक कक्षा से लेकर कक्षा 8वीं तक पढ़ाया था। वह घर पर रोजाना 4-5 घंटे अयान को पढ़ाती थी।अयान के माता-पिता ने कहा कि कोविड के समय अयान अपनी किताबों से बोर हो गया था और उसने हायर क्लास की किताबें पढ़ना शुरू कर दिया था. उस समय ये तय किया गया कि अयान के लिए होम ट्यूशन अरेंज किए जाएंगे और उसे एक ऐसे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा जो बोर्ड से खास परमिशन ले सके.



