राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के भिवानी जिले में एक जली हुई कार के अंदर पाए गए दो जले हुए कंकालों के मामले में एक गिरफ्तारी की है।पुलिस महानिरीक्षक (भरतपुर रेंज) गौरव श्रीवास्तव के अनुसार, गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रिंकू सैनी के रूप में हुई है। दो मुस्लिम युवकों को जलाने के इस मामले की प्राथमिकी में उल्लेख किया गया था कि शिकायतकर्ता इस्माइल ने बजरंग दल के अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और मोनू मानेसर को नासिर और जुनैद पर हमले के लिए कथित रूप से जिम्मेदार ठहराया था। प्राथमिकी में नामजद पांच लोगों में से रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले के बरवास गांव में एक जली हुई बोलेरो में दो जले हुए कंकाल मिले थे.



