परिमल नाथवाणी और बैद्यनाथ राम ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

0
Rajya Sabha election

रांची: झारखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नवनिर्वाचित सांसद बैद्यनाथ राम ने 25 जून 2026 को नई दिल्ली के संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें यह शपथ दिलाई। निर्दलीय सांसद निर्वाचित हुए परिमल नाथवाणी ने भी आज राज्यसभा सांसद पद की शपथ ली.परिमल नाथवाणी का राज्यसभा सांसद के रूप में यह चौथा कार्यकाल है, जिसमें से तीसरी बार वे झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले वह 2008 से 2020 तक लगातार दो बार झारखंड से और 2020 से 2026 तक आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने बैद्यनाथ राम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ”झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ नेता श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।मुझे पूरा विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएंगे।बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिले, यही मेरी कामना है।जय भीम!
जय झारखंड!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here