रांची: आज मोरहाबादी मैदान पहुँचकर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कल से प्रारंभ होने जा रहे झारखंड के सबसे बड़े कृषि उत्सव झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विभाग के सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा भी की।इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मेला 16, 17 एवं 18 जून 2026 तक आयोजित होगा।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा,”यह मेला कृषि, तकनीक और व्यापार के भव्य संगम का साक्षी बनेगा, जहाँ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत उपकरणों, नवाचारों और विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।मैं राज्य के सभी किसान भाई-बहनों, कृषि उद्यमियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन में सादर आमंत्रित करती हूँ।आइए, खेती को आधुनिकता, नवाचार और समृद्धि से जोड़ने के इस महापर्व का हिस्सा बनें।”




