हज 2026 को लेकर कल सिविल सर्जनों के साथ अहम बैठक करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन पर होगा फोकस

0
irfan ansari
रांची।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी कल 05 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ हज 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।बैठक में हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया को समयबद्ध, सुचारु और सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हज यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार हज यात्रियों को हर स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही कि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ पूरी की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here