राँची: आज राँची के मोरहाबादी स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग के अंतर्गत राँची रॉयल्स टीम के लोगो का खेल मंत्री सुदिव्य सोनू ने अनावरण किया तथा हॉकी इंडिया लीग 2025 के शेड्यूल का औपचारिक लॉंच किया।आगामी महीनों में झारखण्ड की राजधानी राँची कई रोमांचक हॉकी मुकाबलों की मेज़बानी करेगी। मंत्री ने हॉकी इंडिया को लीग के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी।




