संसद में हंगामे के दौरान पेपर उछालने वाले कांग्रेस के 6 लोकसभा सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। सांसदों के निलंबन के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी ने मिडिया से बात की: नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी हुई थी, उसमें कुछ बदला नहीं और कल शाम उस ट्रेड डील को साइन कर दिया गया.इसके पीछे क्या करण है- वो मैं जानता हूं और नरेंद्र मोदी जानते हैं.नरेंद्र मोदी जी पर भयंकर प्रेशर है। उनकी इमेज का जो गुब्बारा है, जिसे हजारों करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था, वो फूट सकता है.असल में समस्या नरवणे जी का बयान नहीं है, ये साइड शो है। बड़ी बात ये है कि भारत के प्रधानमंत्री Compromised हो चुके हैं. इस ट्रेड डील से नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत को बेच दिया है, इसलिए बेचा है- क्योंकि वो Compromised हैं. नरेंद्र मोदी ने सिर्फ किसानों को ही नहीं, पूरे देश को बेच दिया है। इसलिए मुझे संसद में बोलने नहीं दे रहे हैं. नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं, क्योंकि जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है, वही लोग उनकी इमेज को फोड़ने में लगे हैं. प्रेशर दो बातों का है- पहला- Epstein files : Epstein files में अभी बहुत माल है, जिसे रिलीज़ नहीं किया गया है। Epstein files में जो है, उसे पूरा देश जानना चाहता है. दूसरा- अडानी पर केस : अमेरिका में अडानी पर केस है, लेकिन अमेरिका अडानी को टारगेट नहीं कर रहा है। ये टारगेट नरेंद्र मोदी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर है। जो अडानी पर केस है, वो दरअसल नरेंद्र मोदी पर केस है.नरेंद्र मोदी के ये दो प्रेशर पॉइंट्स हैं और देश समझ ले कि प्रधानमंत्री Compromised हैं।




