राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत,भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत

0
rajpal yadav

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav को 2012 की फिल्म Ata Pata Lapata से जुड़े चेक-बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। Delhi High Court ने 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान ₹1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा होने के बाद उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी। यह राहत उन्हें 19 फरवरी को शाहजहांपुर में होने वाली अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दी गई है।कोर्ट ने दोपहर 3 बजे तक डीडी जमा करने का अल्टीमेटम दिया था, जिसे उनके वकील ने समय पर जमा कर दिया। साथ ही पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश भी दिया गया है।इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए बेल टाल दी थी। राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। मामला 2010 में फिल्म निर्माण के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन और सात चेक बाउंस होने से जुड़ा है। ब्याज व पेनल्टी के साथ बकाया राशि करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here