केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को हेलो कहने वाला राहुल गाँधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अन्य विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे — तभी भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गांधी के पास से गुजरे।राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए कहा, ‘हैलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त… चिंता मत करो, तुम एक दिन वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे.’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “वे समझते हैं कि सबसे बड़े देशभक्त हम ही हैं। मेरे पिता जी ने शहादत दी…अगर एक शहीद का पोता आपके(राहुल गांधी) साथ था तो ठीक था, अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ है…जब उन्होंने ये कहके हाथ मिलाने आगे बढ़ाया तो मैंने कहा कि आप देश के गद्दार हो जो रोज सेना के खिलाफ बात करते हैं…मेरा गांधी परिवार के वारिस के साथ हाथ नहीं मिलेगा।”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “सदन में एक सिख मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार के शब्द का इस्तेमाल किया गया मैं इसकी निंदा करता हूं… राहुल गांधी जी अगर कोई गद्दार है तो वे आप है सिख सरदार है वे कभी गद्दार नहीं हो सकता…सिखों के प्रति आपके शब्दों को बोलना दर्शाता है कि कांग्रेस की मानसिकता में आज भी बदलाव नहीं है। गद्दार गांधी परिवार है जिन्होंने दरबार साहिब पर तोप से हमला किया…”




