पीएम मोदी: मेरी दोस्ती की वजह से गल्फ कंट्री में सुरक्षित हैं भारतीय

0
PM Modi

केरल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें।हम यहां ऐसा कोई बयान दे दें और गल्फ कंट्री से भारतीयों को बाहर निकाल दिया जाए। इसलिए कांग्रेस गल्फ कंट्री को नाराज करने वाले बयान दे रही है। कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए।चुनाव जीतने के लिए, मोदी को गाली देने के लिए कांग्रेस एक करोड़ प्रवासियों का जीवन संकट में डालने को तैयार बैठी है।वो तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपना ही परिवार मानकर रक्षा कर रही हैं।लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है। मैं उनको कहकर थक गया कि ये बोलने का समय नहीं है। वहां रह रहे हमारे लाखों भाई-बहनों की सुरक्षा ही हमारा दायित्व है। इसलिए अनाप-शनाप बोलना बंद करो ताकि हमारे नौजवानों को, हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ न हो।

इसके आलावा प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि, “कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज़ में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। केरल फाइल्स फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ है, कश्मीर फाइल्स आई तो बोलने लगे झूठ है, धुरंधर फिल्म है तो बोलने लगे झूठ है… इन दिनों FCRA, UCC को लेकर भी ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here