नालंदा मंदिर भगदड़ पर पप्पू यादव ”नीतीश जी को पदमुक्त करने की साजिश करने वालों से नहीं संभलेगा बिहार!”

0
nalanda stampede

बिहार : बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा गांव के प्राचीन मां शीतला मंदिर में भगदड़ में करीब 10 लोगों की मौ*त हो गई वहीं भारी संख्या में लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मां शीतला मंदिर में हर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन चैत्र महीने का अंतिम मंगलवार होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में अप्रत्याशित रूप से बहुत ज़्यादा लोग (हज़ारों की संख्या में) पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए थे।सुबह के समय पूजा अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान कतार में लगे लोगों का सब्र टूट गया और कुछ ही देर में देखते-ही-देखते भगदड़ जैसे हालात बन गए, जहां लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे।PMO ने PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया ”अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण!नालंदा माता शीतला मंदिर में भगदड़ से दस लोगों की मौत! दर्जनों घायल! मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है प्रशासनिक व्यवस्था के दोषियों पर ग़ैर इरादतन हत्या का मुक़दमा दायर हो। नीतीश जी को पदमुक्त करने की साजिश करने वालों से नहीं संभलेगा बिहार!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here