पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पद्मभूषण सुनील गावस्कर आज जमशेदपुर पंहुचेंगे। इन्हे लिटिल मास्टर के नाम से भी जाना जाता है वे बिष्टुपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये है.दरअसल यह श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।आज यह जमशेदपुर में श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए चिकित्सा शिविर सहित अस्पताल में कई कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे .मिली जानकारी के अनुसार बिना बिल काउंटर के है ये हॉस्पिटल इस अस्पताल ने 10 साल में 30 हजार बच्चों को नया जीवन दिया है। 2022 में जमशेदपुर में अस्पताल खोला गया। यहां अबतक 13 हजार से अधिक बाह्य रोगियों का नेत्र इलाज, 15 हजार महिलाओं की जांच, 1400 आउटरीच स्क्रीनिंग और 630 से अधिक प्रसव निःशुल्क कराया गया है।जन्मजात दिल की बीमारी से ग्रसित बच्चों को यहाँ निःशुल्क ऑपरेशन होता है . सुनील गावस्कर का झारखंड में में कई बार आ चुके है.फरवरी 2024 भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में हुए टेस्ट मैच के सिलसिले में आए हुए थे। उस वक्त वे अपने दिव्यांग फैंस से मुलाकात भी की थी और उन्होंने सभी को हौसला भी दी थी की सब ठीक हो जायेगा .सुनील गावस्कर की जमशेदपुर यात्रा न झारखण्ड वासियो के लिए गर्व की बात है




